Donkey Milk Soap: इस देश में लोग क्यों खरीद रहे गधी के दूध से बने साबुन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Donkey Milk Soap: इन दिनों दुनिया के कई देशों में गधी के दूध से बने साबुन की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर यूएई और जॉर्डन जैसे देशों में यह साबुन काफी पॉपुलर हो गया है.

donkey milk soap demand in dubai know benefits and price
Image Source: Social Media

Donkey Milk Soap: इन दिनों दुनिया के कई देशों में गधी के दूध से बने साबुन की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर यूएई और जॉर्डन जैसे देशों में यह साबुन काफी पॉपुलर हो गया है. शुरुआत में इस साबुन का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन अब इसके फायदे सामने आने के बाद इसकी कीमतें और मांग दोनों ही आसमान छू रहे हैं. आइए जानते हैं गधी के दूध से बने साबुन की खासियत और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे का कारण.

गधी के दूध से बने साबुन की खासियत

गधी का दूध प्राचीन समय से ही त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में खनिज, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को न केवल पोषण देते हैं बल्कि उम्र बढ़ने के संकेतों को भी कम करते हैं. गधी के दूध से बने साबुन त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं और सूरज की किरणों से होने वाली क्षति से बचाते हैं.

साबुन बनाने की प्रक्रिया

अटन डंकी मिल्क सोप नामक कंपनी, जो जॉर्डन में स्थित है, 100 प्रतिशत प्राकृतिक गधी के दूध से साबुन बनाती है. इस कंपनी के पास 12 गधे हैं, जिनसे गधी का दूध लिया जाता है. साबुन बनाने में जैतून का तेल, बादाम का तेल और नारियल तेल जैसे प्राकृतिक तत्व भी शामिल किए जाते हैं, जो त्वचा के लिए अतिरिक्त लाभकारी होते हैं.

गधी के दूध से बने साबुन के फायदे

गधी के दूध से बने साबुन के त्वचा पर अनेक फायदे होते हैं. पर्यावरण कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त शिक्षक अल जुबी ने बताया कि गधी का दूध त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवित करने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के असर को कम करता है. इसके अलावा, यह एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों के इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है. साबुन त्वचा की नमी को बनाए रखता है और झुर्रियों, दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने में मदद करता है.

साबुन की कीमत और उपलब्धता

गधी के दूध से बने साबुन की कीमत अन्य सामान्य साबुनों से कहीं अधिक होती है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत 25 दिनार से लेकर 99 दिनार (600 से 2500 रुपये) तक होती है. यह साबुन खासकर हाई-एंड मार्केट में बिकता है और उन लोगों के बीच पॉपुलर है जो त्वचा की देखभाल में प्राकृतिक उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या 2026 में होगा विश्व युद्ध? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियों से मचा हड़कंप, दुनिया में फैली दहशत