रिलीज से पहले विवादों में ‘धुरंधर 2’, जानें किसने रणवीर सिंह की फिल्म को भेजा लीगल नोटिस; जानें पूरी डिटेल

Dhurandhar 2 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों काफी चर्चा में है. दुनियाभर के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. पहले भाग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए दूसरे पार्ट से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

Dhurandhar 2 in controversy before release know who sent legal notice to Ranveer Singh film
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों काफी चर्चा में है. दुनियाभर के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. पहले भाग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए दूसरे पार्ट से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

हालांकि रिलीज से ठीक पहले फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसी बीच इसे लेकर लीगल नोटिस भेजा गया है.

सिख समुदाय ने जताई आपत्ति

बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सिख समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि फिल्म के कुछ सीन्स उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं.

सोशल एक्टिविस्ट विकी थॉमस सिंह ने महाराष्ट्र से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस फिल्म के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया गया है.

नोटिस में क्या कहा गया

नोटिस में कहा गया है कि सिख धर्म में तंबाकू का सेवन और धूम्रपान करना सख्त रूप से वर्जित माना जाता है. ऐसे में फिल्म में किसी सिख किरदार को धूम्रपान करते हुए दिखाना धार्मिक रूप से संवेदनशील मुद्दा है और इससे समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं.

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि फिल्म में दिखाए गए ऐसे सभी दृश्यों को हटाया जाए जिनमें सिख किरदार धूम्रपान करते दिखाई देते हैं. इसके अलावा ट्रेलर और पोस्टर से भी इन दृश्यों को हटाने की बात कही गई है. साथ ही फिल्म के निर्माताओं से सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की गई है.

रिलीज से पहले अच्छा रिस्पॉन्स

विवाद के बीच भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बना हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू और एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अपने पहले भाग से भी बेहतर ओपनिंग कर सकती है. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

रणवीर सिंह के डबल रोल पर नजर

फिल्म में इस बार दर्शकों की खास नजर रणवीर सिंह के डबल रोल पर टिकी हुई है. हालांकि इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग देखने को नहीं मिलेगी, फिर भी फैंस को उम्मीद है कि कहानी और एक्शन उन्हें पहले की तरह ही पसंद आएंगे.

ये भी पढ़ें- सबको माफ करके जाओ… हरीश राणा को दुनिया से दी जा रही विदाई, ये अंतिम VIDEO देख आंखें हो जाएंगी नम