नजर हटी नहीं और उड़ गया विकेट, धोनी की स्टम्पिंग से हैरान सब; देखें VIDEO

CSK VS MI: 23 मार्च को चेपॉक में आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सबको हैरान कर दिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसे देख हर कोई हैरान है.

नजर हटी नहीं और उड़ गया विकेट, धोनी की स्टम्पिंग से हैरान सब; देखें VIDEO
Image Source: Social Media

CSK VS MI: 23 मार्च को चेपॉक में आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सबको हैरान कर दिया.

महेंद्र सिंह धोनी की तेज स्टम्पिंग

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही मैच में अपनी बिजली की रफ्तार से स्टम्पिंग करके सभी को चौंका दिया. मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को धोनी की तेज स्टम्पिंग का बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ और स्टम्प्स पूरी तरह से उड़ गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि धोनी ने महज 0.12 सेकेंड में गिल्लियां बिखेर दी. यह दिखाता है कि 43 साल की उम्र में भी धोनी के ग्लव्स में वही पुरानी धार मौजूद है.

क्रीज छोड़ना पड़ा महंगा

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता है, और उनकी तेज रफ्तार को देखते हुए कहा जाता है कि उनके सामने क्रीज छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने यही गलती की, जो उन्हें महंगा पड़ गया. दरअसल, 11वें ओवर में उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन धोनी ने पलक झपकते ही स्टंप्स उड़ा दिए और उन्हें बोल्ड कर दिया.

नूर अहमद ने मुंबई की कमर तोड़ी

मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के घर चेपॉक में हुआ, जहां चेन्नई ने दबदबा कायम किया. मुंबई के बल्लेबाज CSK के स्पिनरों के जाल में फंस गए और 20 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना सके. खासतौर पर नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 18 रन देकर 4 अहम विकेट झटके. उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को आउट किया. इसके अलावा खलील अहमद ने भी 3 विकेट चटकाए, जबकि आर अश्विन और नाथन एलिस को एक-एक सफलता मिली.