Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं? जानें आसान नियम

Devshayani Ekadashi 2026: सनातन धर्म में सालभर आने वाली 24 एकादशियों में देवशयनी एकादशी का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का कार्य भगवान शिव को सौंप देते हैं.

Dharm What to do and what not to do on Devshayani Ekadashi 2026 Learn the simple rules
Image Source: AI

Devshayani Ekadashi 2026: सनातन धर्म में सालभर आने वाली 24 एकादशियों में देवशयनी एकादशी का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का कार्य भगवान शिव को सौंप देते हैं. इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत भी मानी जाती है. अगर आप देवशयनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं, तो कुछ आसान नियमों का पालन करने से पूजा का पूरा फल मिल सकता है.

देवशयनी एकादशी पर क्या करें?

  • व्रत के नियम दशमी तिथि की शाम से ही शुरू माने जाते हैं. इसलिए एक दिन पहले चावल, नमक और तामसिक भोजन से बचने की कोशिश करें.
  • एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और उन्हें धूप, दीप, फूल, फल और भोग अर्पित करें.
  • पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है. इसलिए पीले कपड़े पहनें और पीले फूल, चंदन, मिठाई और फल अर्पित करें.
  • दिनभर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और उनका ध्यान करें.
  • इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना जाता है.
  • अगर संभव हो तो रात में भगवान विष्णु के पूजा स्थान के पास जमीन पर विश्राम करें.
  • अगले दिन शुभ समय में विधि-विधान से व्रत का पारण जरूर करें. बिना पारण के व्रत अधूरा माना जाता है.

देवशयनी एकादशी पर क्या नहीं करें?

  • इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. पूजा के लिए तुलसी एक दिन पहले ही तोड़ लें.
  • एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से भी बचें.
  • चावल, अनाज और तामसिक भोजन का सेवन न करें. व्रत में फलाहार करना बेहतर माना जाता है.
  • किसी के बारे में गलत विचार न रखें और पूरे दिन शांत मन से रहें.
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना शुभ माना जाता है.
  • गंदे, पुराने या काले रंग के कपड़े पहनने से बचें. साफ और हल्के रंग के वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धा और नियमों के साथ किया गया देवशयनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा दिलाने वाला माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक... यहां जानें सबकुछ