Shivling Vastu Tips: वैदिक पंचांग के अनुसार सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा. यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने की विशेष परंपरा है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कई लोग सावन के महीने में अपने घर में शिवलिंग स्थापित करते हैं. शिव पुराण और वास्तु शास्त्र में शिवलिंग स्थापना से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी माना जाता है.
किस दिशा में स्थापित करें शिवलिंग?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिवलिंग स्थापित करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा होती है और यहां शिवलिंग रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
शिवलिंग की जलधारी किस दिशा में होनी चाहिए?
शिवलिंग के नीचे वाले हिस्से को जलधारी कहा जाता है. पूजा के दौरान चढ़ाया गया जल और दूध इसी जलधारी से बाहर निकलता है. वास्तु के अनुसार, शिवलिंग की जलधारी का मुंह उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि उत्तर दिशा भगवान शिव से जुड़ी हुई है.
पूजा करते समय किस दिशा में रखें मुख?
शिवलिंग की पूजा करते समय भक्त का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इन दिशाओं को पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है. इसके अलावा शिवलिंग के सामने भगवान शिव के वाहन नंदी जी की मूर्ति रखना भी जरूरी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी के बिना शिवलिंग की स्थापना अधूरी मानी जाती है.
शिवलिंग की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
शिवलिंग को हमेशा साफ हाथों से ही स्पर्श करना चाहिए. इसके आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. शिवलिंग के पास पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए और अभिषेक करते समय पूरे मन और श्रद्धा से भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. मान्यता है कि अगर शिवलिंग को सही दिशा में स्थापित करके नियमों के अनुसार पूजा की जाए, तो घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है.
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय विचारों, पंचांग, धर्मग्रंथों और अन्य स्रोतों पर आधारित है. यहां बताए गए उपाय, लाभ और सलाह सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं. इन बातों की पुष्टि या समर्थन का दावा नहीं किया जाता है. पाठक किसी भी जानकारी को अपनाने से पहले अपने विवेक और समझ का उपयोग करें. यह लेख किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नहीं लिखा गया है.
ये भी पढ़ें- UP Police Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी! 76 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चयनित, कितनी गई कटऑफ?