Dhamaal 4 BO Collection: अजय देवगन और निर्देशक इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले दिन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की, हालांकि पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन थोड़ा कम रहा.
दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'धमाल 4' ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 8.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 22.39 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
पुरानी 'धमाल' फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं
अब फिल्म के सामने अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है. 'धमाल' ने अपने पूरे रन में 45.60 करोड़ रुपये, 'डबल धमाल' ने 59.54 करोड़ रुपये और 'टोटल धमाल' ने 155.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब देखना होगा कि 'धमाल 4' इन फिल्मों से आगे निकल पाती है या नहीं.
दूसरी फिल्मों की कमाई पर पड़ा असर
'धमाल 4' की रिलीज का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी देखने को मिला है. 'अल्फा' ने रिलीज के नौवें दिन करीब 92 लाख रुपये कमाए, जबकि एक दिन पहले इसकी कमाई 1.65 करोड़ रुपये थी. वहीं 'वेलकम टू द जंगल' ने 16वें दिन करीब 69 लाख रुपये का कारोबार किया. इससे पहले फिल्म ने 15वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
कैसी है फिल्म की कहानी?
'धमाल 4' की कहानी एक छिपे हुए खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें समुद्री डाकू, खजाने के सुराग और उसे पाने की कोशिश में निकले कई किरदार हैं. इसी सफर में कॉमेडी और मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं.
फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद समेत कई कलाकार नजर आए हैं. फिल्म में बड़े स्तर पर वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया गया है.
ये भी पढ़ें- नमित मल्होत्रा की महागाथा 'रामायणम्' का 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगा ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा