SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 7,565 कांस्टेबल (Exe.) पदों पर पुरुष, महिला और पूर्व सैनिक श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10 2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. हालांकि, कुछ विशेष पदों जैसे बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बेटों के लिए 11वीं पास भी स्वीकार्य है. पुरुष उम्मीदवारों के लिए एक वैध LMV (लाइट मोटर व्हीकल) ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है, जिसमें मोटरसाइकिल या कार का लाइसेंस शामिल है.
आयु सीमा और छूट
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST, OBC और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी. यह सुनिश्चित करें कि आप आयु सीमा से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार रखें.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा. महिलाएं, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिकों को इस शुल्क से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है.
आवेदन कैसे करें?
ये भी पढ़ें: फ्लाइट के पहिए के पास बैठकर अफगानिस्तान से दिल्ली आ गया 13 साल का लड़का, मौत के सफर के बाद भी बच गई जान