दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 23 जुलाई के लिए बड़ा अपडेट जारी करते हुए सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि राहत की बात यह है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी.
सुरक्षा व्यवस्था के लिए लिया फैसला
डीएमआरसी के अनुसार, जिन 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें अधिकांश स्टेशन जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाके में स्थित हैं. बुधवार को भी यही स्टेशन सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक बंद रखे गए थे और अब गुरुवार को भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यही प्रतिबंध लागू किया गया है. मेट्रो सेवाएं इन स्टेशनों पर कब तक सामान्य होंगी, इसका फैसला डीएमआरसी के अगले आदेश के बाद ही होगा.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…
ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
11. ITO
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
स्टेशनों के बंद रहने का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो रोजाना मेट्रो के जरिए ऑफिस, शिक्षण संस्थानों या अन्य कार्यस्थलों तक पहुंचते हैं. पीक ऑवर के दौरान भीड़ बढ़ने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की वजह से यात्रियों का सफर लंबा हो सकता है. बुधवार को भी अचानक किए गए इस बदलाव के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपना रूट बदलना पड़ा था और गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति बनने की संभावना है. डीएमआरसी ने सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में ताजा जानकारी साझा की, जिससे यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने का अवसर मिल सके.
प्रदर्शन के चलते बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता
20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में प्रदर्शन की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी है. इसी के मद्देनื่อง डीएमआरसी ने प्रभावित स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है. राजधानी के सबसे व्यस्त इंटरचेंज स्टेशनों में शामिल राजीव चौक पर फिलहाल इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी, लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले डीएमआरसी के ताजा अपडेट की जांच कर लें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें: JP Nadda: 'सोनम वांगचुक से हुई बातचीत...', जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले- जांच में सच सामने आ जाएगा