Cricket Tales: क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड और घटनाएं दर्ज हैं, जिन्हें सुनकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही एक घटना दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रोजर टेलीमाकस के साथ हुई थी. रोजर ने एक मैच में एक ही गेंद पर इतने रन दे दिए थे, जितने की कोई गेंदबाज कल्पना भी नहीं करता.
हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और आज बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं. यह घटना वनडे क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में हुई थी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 435 रनों के लक्ष्य का ऐतिहासिक पीछा किया था.
नो बॉल की वजह से बिगड़ा पूरा ओवर
यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 434 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 48वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रोजर टेलीमाकस. उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 381 रन था. रोजर ने ओवर की शुरुआत से ही लगातार नो बॉल फेंकनी शुरू कर दी. उनकी पहली गेंद नो बॉल थी, जिस पर रिकी पोंटिंग ने चौका लगाया. इस तरह उस गेंद पर कुल 5 रन आए.
इसके बाद अगली गेंद भी नो बॉल रही और पोंटिंग ने एक रन दौड़कर लिया. इस गेंद पर कुल 2 रन मिले. तीसरी गेंद फिर नो बॉल थी. इस बार एंड्रयू साइमंड्स ने चौका लगाया और ऑस्ट्रेलिया के खाते में 5 रन जुड़े. इसके बाद चौथी गेंद भी नो बॉल रही और साइमंड्स ने इस पर छक्का जड़ दिया. इस गेंद से कुल 7 रन आए.
एक गेंद पर दिए 21 रन
चार गेंद फेंकने के बाद भी रोजर एक भी वैध गेंद नहीं डाल पाए थे और वह 19 रन दे चुके थे. इसके बाद उन्होंने एक सही गेंद फेंकी, जिस पर 2 रन आए. यानी इस ओवर की पहली वैध गेंद पर ही 2 रन जुड़े. इस तरह रोजर टेलीमाकस ने एक गेंद पर कुल 21 रन लुटा दिए. यह घटना क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीब और यादगार घटनाओं में शामिल हो गई.
दक्षिण अफ्रीका ने रचा था इतिहास
रोजर के इस महंगे ओवर की मदद से ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के पार पहुंच गया और टीम ने 434 रन का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक गेंद बाकी रहते बिना कोई विकेट खोए 438 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज था और यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.
ऐसा रहा रोजर टेलीमाकस का करियर
रोजर टेलीमाकस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 37 वनडे मैच खेले और 56 विकेट हासिल किए. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उनके नाम 2 विकेट रहे. हालांकि, उन्हें दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- जंग के बीच ईरान के अंदर सत्ता संघर्ष! आमने-सामने आए IRGC और राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें पूरा मामला