Kabul Hospital Attack: भारत ने 16 मार्च की रात काबुल में हुए एक बड़े हमले की कड़ी आलोचना की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि यह हमला एक नशा मुक्ति अस्पताल पर किया गया, जो पूरी तरह से आम लोगों के लिए था.
भारत के अनुसार, इस हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई है. सरकार ने इसे “कायराना, अमानवीय और बर्बर” बताया है. भारत का कहना है कि किसी भी हालत में अस्पताल जैसे स्थान को सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता.
India calls Pakistan airstrike in Kabul "cowardly, unconscionable", demands accountability over civilian deaths
— ANI Digital (@ani_digital) March 17, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/vEwKQjVDl0#India #Afghanistan #Pakistan #Kabul #Airstrike pic.twitter.com/K7QKAMrGBW
अस्पताल पर हमला क्यों है गंभीर?
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर हमला करना किसी भी सभ्य समाज के खिलाफ है. वहां मरीजों का इलाज चल रहा था, ऐसे में बमबारी करना बेहद दुखद और गलत है. अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं. इससे साफ है कि निशाना आम लोग बने, न कि कोई सैन्य ठिकाना.
पाकिस्तान पर भारत का आरोप
भारत ने कहा कि पाकिस्तान इस हमले को सैन्य कार्रवाई बताने की कोशिश कर रहा है, जो पूरी तरह गलत है. MEA के मुताबिक, यह एक तरह का नरसंहार है, जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है. भारत ने साफ कहा कि आम नागरिकों की मौत को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता.
अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन
भारत ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया है. साथ ही पाकिस्तान की नीयत पर भी सवाल उठाए हैं. भारत का कहना है कि दुनिया के सामने सच आना चाहिए और इस तरह की घटनाओं को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें- ईरान ने दुबई में मचा दी तबाही, लगातार हो रहे धमाके, अमेरिका का मजाक बनाते हुए कहा- 'ऑपरेशन फियर'