कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव हारे अभिषेक मनु सिंघवी को अब तेलंगाना से दिया मौका

केसी वेणुगोपाल ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने तेलंगाना से राज्य परिषद के आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव हारे अभिषेक मनु सिंघवी को अब तेलंगाना से दिया मौका
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी 12 जुलाई 2024 को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान | Photo- ANI

नई दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को तेलंगाना में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार नामित किया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एआईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना से राज्य परिषद के आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.

वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना से राज्य परिषद के आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है."

यह भी पढे़ं : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप, हत्या पर बोले राहुल- ऐसी घटनाओं पर हर पार्टी, हर वर्ग गंभीरता से सोचे

हिमाचल प्रदेश से सिंघवी हार गए थे राज्यसभा चुनाव

इस साल फरवरी की शुरुआत में, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव हार गए थे.

इससे पहले, भारत के चुनाव आयोग ने तेलंगाना में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित की है और कहा कि इस सीट के लिए मतदान 3 सितंबर को होगा.

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीआरएस सांसद के केशव राव के इस्तीफे के कारण खाली सीट के लिए उपचुनाव आवश्यक हो गया था. बीआरएस सांसद केशव राव ने 4 जुलाई को आरएस सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. केशव राव आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख हैं. वह 2013 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), फिर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हुए और एक दशक से अधिक समय के बाद कांग्रेस में वापस आ गए हैं.

यह भी पढे़ं : यह किसी का निजी नहीं, देश का पदक है, हम चाहते हैं कि CAS भारत के पक्ष में दे फैसला : WFI चीफ संजय सिंह