Pranit More: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को अक्सर करियर टर्निंग पॉइंट कहा जाता है, और यह बात एक बार फिर सच साबित हुई है. बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने फैंस के बीच ऐसा क्रेज पैदा किया कि उनका पहला ही स्टैंडअप शो देखते ही देखते सोल्ड आउट हो गया.
शो खत्म होते ही जहां कई कंटेस्टेंट्स नए प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रणित मोरे ने स्टेज पर वापसी कर यह दिखा दिया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग और फैन फॉलोइंग अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है.
#BB19 Squad at The PM Show ♥️✨
— ₐₘbₑᵣᵣ (@itzrrabma1167) December 14, 2025
OG ENTERTAINMENT DUO #GauravKhanna and #PranitMore IN THE HOUSE YOU ALL #Awezdarbar sharing a stage with them♥️
Gaurav & Awez Genuienly looking so Happy
😍♥️🤩#PranitKiPaltan #BiggBoss #BiggBoss19 #BaseerAli #nagmamirajakar pic.twitter.com/oE5J5aSoCA
पहले शो को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
बिग बॉस 19 के बाद प्रणित मोरे ने अपने पहले स्टैंडअप शो का ऐलान किया था, जिसे उन्होंने खास तौर पर अपने शो के साथियों को डेडिकेट किया. हालांकि, यह शो आम दर्शकों के लिए भी ओपन रखा गया था.
शनिवार को टिकट बिक्री शुरू होते ही शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बुक माई शो के मुताबिक, प्रणित का यह स्टैंडअप शो रविवार, 14 दिसंबर को मुंबई के मशहूर वेन्यू ‘द हैबिटेट’ में आयोजित हुआ और कुछ ही समय में हाउसफुल हो गया.

खुशी में छलका प्रणित का दिल
अपने शो के सोल्ड आउट होने की खुशी को प्रणित ने सोशल मीडिया पर इमोशनल अंदाज़ में साझा किया. उन्होंने रोने वाले इमोजी के साथ लिखा,
“ये शो तो तुरंत सोल्ड आउट हो गया. दिल से आप सभी का धन्यवाद. बहुत जल्द नया टूर अनाउंस करूंगा—और भी बड़े शोज, और भी ज्यादा मजा.”
बिग बॉस फैमिली ने बढ़ाया हौसला
प्रणित के इस खास शो में बिग बॉस 19 के कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए. आवेज दरबार, बसीर अली, नेहल चुडासमा, नगमा मिराजकर और गौरव खन्ना समेत कई कंटेस्टेंट्स ने शो में पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया. सोशल मीडिया पर शो की झलकियां भी तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं, फैंस ने अपने रिएक्शन वीडियो शेयर करते हुए प्रणित की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है.
अब दर्शकों को न सिर्फ प्रणित मोरे के अगले स्टैंडअप शो का इंतजार है, बल्कि यह भी देखने की उत्सुकता है कि क्या वह बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी जैसे किसी बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें- Indigo Crises: आखिर सरकार ने कैसे किया डैमेज कंट्रोल? पढ़ें The JC Show का संपूर्ण विश्लेषण