नई दिल्लीः नथिंग कंपनी का सब ब्रांड CMF के फोन के लॉन्चिंग का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. आज आपका इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकी कंपनी आज अपने भारतीय ग्राहक कों क लिए अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. अगर आपको भी फोन की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार था तो यह जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. आज हम आपको फोन की कीमत और खूबियों की डिटेल जानकारी देने आए हैं.
आज होगा लॉन्च
नथिंग कंपनी ने ट्रांसपेरेंट लुक वाले फोन को पेश करने के बाद से ही मार्केट में अलग पहचान बना ली है. लेकिन CMF कंपनी की अगर बात की जाए तो लॉन्चिंग से पहले ही इस डिवाइस का क्रेज मार्केट में काफी बना हुआ है. आज यानी 8 जुलाई 2024 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर इस फोन को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि पहले ही इसकी खूबियों की जानकारी का खुलासा किया जा चुका है.
CMF Phone 1 Specifications in india
इस फोन में ग्राहक को मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिलने वाला है. इसे मार्केट में 16 जीबी की रैम स्पेस में लाया जा सकता है. यह स्पेस मल्टीटास्किंग कार्य करने में सक्षम होगी. वहीं डिस्प्ले की अगर बात की जाए तो डिवाइस में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6.67 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलने वाली है. इसका पीक ब्राइटनेस 2 हजार पीक ब्राइटनेस के साथ लाया जाने वाला है.वहीं कैमरा क्वालिटी की अगर बात की जाए तो रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा लाया जा सकता है. साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप से डिवाइस लैस होगा. बैटरी परफॉमेंस भी शानदार होने वाली है. 5 हजार एमएएच की बैटरी के साथ डिवाइस मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. खास बात सिंगल चार्ज में आप इसका इस्तेमाल दो दिनों तक कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: 18 मिनट में 0 से 100 % तक होगा चार्ज Motorola का Edge 50 Pro स्मार्टफोन, भारत में हुआ लॉन्च