Motorola Edge 50 Pro launched in india/ नई दिल्लीः Motorola एक बार फिर से मार्केट में अपनी तगड़ी पहचान बनाने में जुटा है. वहीं भारत में कंपनी ने हाल ही में एक शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. जिसे आप सभी Motorola Edge 50 Pro के नाम से जान सकते हैं. आज हम आपको इस फोन से संबंधित जानकारी साझा करने आए हैं.
Motorola Edge 50 Pro price in india
इस फोन के नए कलर वेरिएंट को फ्लिपाकर्ट पर लिस्ट कर दिया गया है. जिसका मतलब है कि आप इस नए कलर वेरिएंट के साथ आप फोन की खरीदी कर सकते हैं. वहीं बात करें कीमत की तो इसे फ्लिपकार्ट पर 31 हजार 999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. यह कलर वेरिएंट 8 बीजी रैम और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ मार्केट में आने वाला है. इसमें 68 वॉट का फास्ट चार्जर मिलने वाला है. वहीं आप इसे 125 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ भी कर पाएंगे.
वहीं स्टोरेज स्पेस के तौर पर ग्राहक को 12 जीबी वेरिएंट भी खरीदारी के लिए मिलने वाला है. इसकी कीमत 35 हजार 999 रुपये होने वाली है. लेकिन नया कलर वेरिएंट इस स्टोरेज स्पेस के साछ लिस्ट नहीं हुआ.
#MotorolaEdge50Pro is a piece of art you’ll love. From display & camera to performance & battery, this phone is hand-crafted to deliver the best mobile experience.
— Motorola India (@motorolaindia) July 6, 2024
Starting at 29,999*, buy now @Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and all leading retail stores#IntelligenceMeetsArt pic.twitter.com/imn9Q8LXNm
Motorola Edge 50 Pro Specifications in india
कंपनी ने इस डिवाइस में 6.7 इंच की 1.5k Poled कर्व्ड स्क्रीन दी है. इसमें 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है. साथ ही 200 निट्स का पीक ब्राइटनेस दिया जाएगा. वहीं Moto Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन हैंडसेट में एलुमिनियम फ्रेम और कुछ कलर वेरिएंट में वीगन लेदर बैक दिया गया है. Android 14 पर आधारित यह स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर से लैस है.
खास खूबी की अगर बात की जाए तो इस फोन की बैटरी पैक 4,500एमएएच की होने वाली है. लेकिन आप इस बैटरी पावर को आसानी से महज 18 मिनट के अंदर फुल चार्ज कर सकते हैं. इस डिवाइस 125W टर्बोपावर चार्जर के साथ “चार्जिंग बूस्ट” फीचर ऑन होने पर 18 मिनट में जीरो से 100% तक चार्ज हो जाता है.
यह भी पढ़े: 10 हजार की कीमत में iQoo कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 50 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन