CM Yogi Janta Darshan: जब CM Yogi से मिलने पहुंची छोटी बच्ची, देखिए खास तस्वीरें | EXCLUSIVE

CM Yogi Janta Darshan: लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए. इस बीच मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची छोटी बच्ची को उन्होंने चॉकलेट दी, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

Bharat 24

CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और फरियाद लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ छोटे बच्चे भी पहुंचे, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चॉकलेट देते नजर आए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में लोग अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर पहुंचे. कई लोगों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के जरिए उनकी लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने लोगों की बात सुनी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! | Big Breaking | Market Update