मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजस्थान रोडवेज को 207 नई बसों की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और राज्य में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. सरकार का लक्ष्य आम जनता को सुरक्षित और सुलभ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.