Vijay Oath Date: तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. शनिवार को वीसीके ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर लिया. इसके बाद विजय के समर्थन में विधायकों की संख्या बढ़ गई है.
पहले टीवीके के पास 116 विधायकों का समर्थन था, लेकिन वीसीके के 2 विधायकों के समर्थन के बाद यह आंकड़ा 118 तक पहुंच गया. वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUMLS) ने भी टीवीके को समर्थन दे दिया है. इसके बाद समर्थन का आंकड़ा बढ़कर 120 हो गया है.
वीसीके की बैठक में हुआ फैसला
शनिवार शाम वीसीके की अहम बैठक हुई थी. इस बैठक में टीवीके को समर्थन देने को लेकर चर्चा की गई. आखिर में पार्टी ने विजय को समर्थन देने का फैसला लिया. बताया जा रहा है कि वीसीके ने बिना किसी शर्त के टीवीके का समर्थन किया है. इसके बाद अब विजय के मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.
#WATCH | Tamil Nadu: TVK and VCK supporters burst crackers, sloganeer and celebrate outside VCK office in Chennai.
— ANI (@ANI) May 9, 2026
VCK, along with CPI, CPI(M) and Congress, has extended unconditional support to TVK, clearing its path to form a government in the state. pic.twitter.com/r0u61t6grh
चुनाव नतीजों ने सबको चौंकाया
4 मई को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया था. टीवीके ने डीएमके और एआईएडीएमके जैसी बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछे रह गई थी. टीवीके को 108 सीटें मिली थीं.
धीरे-धीरे बढ़ता गया समर्थन
चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के 5 विधायकों ने टीवीके को समर्थन दिया. इसके अलावा सीपीआई और सीपीआईएम के 2-2 विधायकों ने भी विजय का साथ दिया. इन समर्थन के बाद आंकड़ा 116 तक पहुंचा था. अब वीसीके और IUMLS के समर्थन के बाद विजय की सरकार बनने का रास्ता और आसान हो गया है.
टीवीके ने जताया आभार
टीवीके ने समर्थन देने वाली सभी पार्टियों का धन्यवाद किया है. पार्टी नेता अर्जुन ने कहा कि अब विजय सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. तमिलनाडु की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार टीवीके राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में पहुंची है.
ये भी पढ़ें- हंता वायरस से दहशत में दुनिया, कैसे शुरू हुआ और अब तक किन देशों में पहुंचा? जानें इसके लक्षण और खतरा