भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय! साइबर सिटी गुरुग्राम को 51 साल बाद मिले नए अत्याधुनिक न्यायालय परिसर 'टावर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने एक बेहद प्रेरक संबोधन दिया. सीएम नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में सीजेआई ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने में मजबूत न्यायिक ढांचा सबसे अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने 55 से अधिक डिजिटल कोर्टरूम और हाई-टेक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह परिसर लंबित मुकदमों के त्वरित निपटारे और आम जनता को सुलभ न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा. देखिए सीजेआई का पूरा संबोधन!