Kanker News: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को अहम कामयाबी मिली है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में फोडेवाड़ा गांव के पास अभूझमाड़ जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन माओवादियों की मौत हो गई है. मारे गए नक्सलियों के पास से एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल भी बरामद हुआ है.
पिछले तीन दिनों से ये मुठभेड़ चल रहा था, जिसमें जवान दीपक चिन्ना मडावी भी शहीद हो गए. हालांकि, मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन प्रथामिक जानकारी के अनुसार, वो तीनों छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं.
#UPDATE | Abujhmaad anti-Naxal operation | Two more Maoist bodies (1 male and 1 female) have been retrieved from the area in the morning. A total of 3 Maoist bodies (two male and one female) have been recovered till now, along with 1 AK47 and 1 SLR. The identity of all three… https://t.co/ZV4dE3fCrr
— ANI (@ANI) February 6, 2026
3 फरवरी से चल रही थी मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन की शुरुआत 3 फरवरी को हुई थी. सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर माओवादी कंपनी नंबर 10 के कैडरों की मौजूदगी है. जिसके बाद 14 सी-60 कमांडो यूनिट्स ने इलाके घेरा और फिर काफी इंतजार के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें तीन नक्सली मारे गए.
कई जवान हुए घायल
इस मुठभेड़ में जहां तीन नक्सली मारे गए तो वहीं 38 वर्ष के सी-60 कांस्टेबल दीपक चिन्ना मडावी शहीद हो गए. ऑपरेशन के दौरान घायल अवस्था में दीपक को हेलीकॉप्टर से सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ही उनकी शहादत हो गई. इस ऑपरेशन में कई जवान घायल भी हुए, जिनकी स्थिति अब स्थिर है.
नक्सलियों के खिलाफ एक्शन जारी
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च के अंत तक नक्सलियों के खात्मे की डेडलाइन तय रखी है. पिछले दो सालों में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है. इसके अलावा सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया है. साल 2025 में ही गढ़चिरौली 20 से अधिक माओवादियों को मार गिराया गया. वहीं, 2025 में 317 नक्सलियों को मार गिराया गया और 862 को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 1,973 ने आत्मसमर्पण किया है. नक्सल विरोधी अभियान में साल 2025 सुरक्षाबलों के लिए काफी सफल रहा.
ये भी पढ़ें- भारत बन रहा डील मेकर! EU-अमेरिका के बाद अब इन 6 मुस्लिम देशों के साथ होगा FTA, जानें क्यों है अहम