MP: छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव में एडिफाइ स्कूल के सामने तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

chhatarpur-bolero-truck-crash-five-killed-madhya-pradesh
Image Source: Social Media

Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव में एडिफाइ स्कूल के सामने तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार 

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और बिजावर से बगौता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे. टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

बिजावर के परिवार से जुड़ी बताई जा रही बोलेरो

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो बिजावर के एक परिवार की थी. पुलिस मृतकों और घायल की पहचान की प्रक्रिया के साथ उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है. हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटाने की कार्रवाई भी शुरू की.

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे से पहले दोनों वाहनों की गति कितनी थी और क्या किसी अन्य वजह से दुर्घटना हुई. यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS मंदीप के भंडारी, जो बने CBSE के नए चेयरपर्सन? जानिए एजुकेशन से प्रशासन तक का सफर