आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, कब होगा राहुकाल?

गुरुवार, 19 मार्च 2026 से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है.

Chaitra Navratri Panchang Shubh Muhurat Kalash installation time Rahukaal
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Chaitra Navratri: गुरुवार, 19 मार्च 2026 से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है. इसी दिन से चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा का पावन पर्व भी आरंभ होता है. यह दिन नए संकल्प, नई ऊर्जा और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है.

आज चंद्रमा मीन राशि में और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में स्थित हैं, जिसके स्वामी शनिदेव हैं. इस योग के प्रभाव से मन शांत, दयालु और आध्यात्मिक रहेगा. आज शुक्ल योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है.

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक का समय बहुत शुभ है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त (12:05 से 12:53 बजे) भी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अच्छा रहेगा. हालांकि दोपहर में राहुकाल के समय सतर्क रहना जरूरी है.

आज का पंचांग (19 मार्च 2026)

  • तिथि: अमावस्या सुबह 06:52 बजे तक, इसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
  • नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद (20 मार्च सुबह 04:05 बजे तक), फिर रेवती
  • करण: नाग (06:52 AM तक), किंस्तुघ्न (05:55 PM तक), बव (20 मार्च 04:52 AM तक), फिर बालव
  • योग: शुक्ल (20 मार्च 01:17 AM तक), फिर ब्रह्म
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष (इसके बाद शुक्ल पक्ष प्रारंभ)
  • वार: गुरुवार
  • चंद्र राशि: मीन

सूर्योदय और चंद्रमा से जुड़े समय

  • सूर्योदय: 06:26 AM
  • सूर्यास्त: 06:32 PM
  • चंद्रोदय: 06:28 AM
  • चंद्रास्त: 06:54 PM

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 AM – 05:39 AM
  • घटस्थापना मुहूर्त: 06:52 AM – 07:43 AM
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM – 12:53 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:30 PM – 03:18 PM
  • अमृत काल: 11:32 PM – 01:03 AM (20 मार्च)
  • निशिता मुहूर्त: 12:05 AM – 12:52 AM (20 मार्च)
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:05 AM – 06:25 AM (20 मार्च)
  • राज पंचक: पूरे दिन

दिन के शुभ चौघड़िया

  • शुभ: 06:26 AM – 07:57 AM
  • चर: 10:58 AM – 12:29 PM
  • लाभ: 12:29 PM – 02:00 PM
  • अमृत: 02:00 PM – 03:30 PM
  • शुभ: 05:01 PM – 06:32 PM

रात के चौघड़िया

  • अमृत: 06:32 PM – 08:01 PM
  • चर: 08:01 PM – 09:30 PM
  • लाभ: 12:28 AM – 01:58 AM (20 मार्च)
  • शुभ: 03:27 AM – 04:56 AM (20 मार्च)
  • अमृत: 04:56 AM – 06:25 AM (20 मार्च)

आज के अशुभ समय

  • यमगंड: 06:26 AM – 07:57 AM
  • गुलिक काल: 09:28 AM – 10:58 AM
  • दुर्मुहूर्त: 10:28 AM – 11:17 AM, 03:18 PM – 04:07 PM
  • राहुकाल: 02:00 PM – 03:30 PM
  • दिशाशूल: दक्षिण दिशा

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: कर्क, कन्या समेत इन 6 राशि वालों का पूरा होगा प्यार, पढ़ें आज का लव राशिफल