Chaitra Navratri 2026 Day 2 : मां ब्रह्मचारिणी पूरी करेंगी सबकी मनोकामना, पूजा-पाठ कर लगाएं ये भोग

Chaitra Navratri 2026 Maa Brahmacharini will fulfill everyones wishes

आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है. मंदिरों में सुबह से ही तमाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. माता के जयकारों से मंदिर गूंज रहे हैं और भक्तों की अपार श्रद्धा भी देखने को मिल रही है. तस्वीरें भी अलग-अलग मंदिरों की आपको हम दिखा रहे हैं. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है और माना जाता है कि बहुत कठिन तपस्या करने के बाद माता को भगवान शिव प्राप्त हुए थे और इसलिए उनका नाम ब्रह्मचारिणी दिया गया.