नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में बुधवार को एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे दुकानों को रौंद दिया, जिससे कुचने से एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए. गुस्साई भीड़ कार में तोड़-फोड़ की और ड्राइवर को जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है.
लोगों ने बताया कि रात करीब 9 बजे ये घटना घटी, स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की और उसके चालक की पिटाई की, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गुस्साए लोगों के एक समूह ने वाहन की विंडस्क्रीन और खिड़कियों को तोड़ने व उसे पलटने से पहले उसके दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में यह भी दिखा कि ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन आगे उसे दबोच लिया गया.