BSP 5th candidate list: बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची,इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर

BSP 5th candidate list:लोकसभा चुनाव 2024 को मद्येनजर BSP पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 11 उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है. इस लिस्ट में पार्टी ने मैनपुरी, बदायूँ, बरेली, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, डुमरियागंज, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है.

lok sabha elections 2024 bjp releases 5th candidate list 11 candidates name selected in the list hindi news
BSP 5th candidate list- file Photo- ANI

BSP 5th candidate list 

लोकसभा चुनाव 2024 को मद्येनजर BSP पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 11 उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है.  इस लिस्ट में पार्टी ने मैनपुरी, बदायूँ, बरेली, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, डुमरियागंज, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है.

BSP ने जारी की 5वीं लिस्ट

वहीं इसी क्रम में बीएसपी 4 सूचियां जारी कर चुकी है.वहीं आज पांचवी लिस्ट को जारी किया है. लिस्ट द्वारा मिली जानकारी अनुसार मैनपुरी से श्री शिव प्रसाद यादव परिवर्तित, बदायूँ से  श्री मुस्लिम खॉ, बरेली से श्री छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से श्री उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से श्री क्रान्ति पाण्डेय, बांदा से श्री मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से श्री लल्लन सिंह यादव, गाजीपुर से श्रीमती श्रीकला सिंह पत्नी श्री धनंजय सिंह, जौनपुर से डा. उमेश कुमार सिंह वहीं वाराणसी से श्री अतहर जमाल लारी को उम्मीदवार के रुप में सामने किया है.

4 सूचियों में कितने उम्मीदवार

आपको बता दें कि अब तक पार्टी द्वारा जारी की गई 4 सूचियों में 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. वहीं आपको बता दें कि बसपा ने डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है. मायावती की कोशिश मैनपुरी में डिंपल की राह मुश्किल करने की है. शिव प्रसाद यादव एक बार भरथना से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. मायावती का प्रयास मैनपुरी में यादव वोटों में बंटवारे की है.

यह भी पढ़े: PM Modi Bihar Visit Today: गया और पूर्णियां में पीएम करेंगे चुनावी रैली