लोकसभा चुनाव 2024 के मद्येनजर (Lok Sabha Elections 2024) पीएम मोदी का आज बिहार का दौरा है. ( PM Modi Bihar Visit today) वहीं आपको बता दें कि बिहार में पीएण मोदी इन 13 दिनों में यह तीसरा दौरा होने वाला है. इस कड़ी में बिहार में ही दो चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं.
बिहार में पीएम मोदी की दो चुनावी रैली गया और पूर्णियां में प्रस्तावित हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पूर्व भी बिहार दौरे के दौरान PM ने जमुई और नवादा का दौरा कर चुनावी रैली को संबोधित किया था. आज की रैली में पीए आंठ लोकसभा क्षेत्रों में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को साधने का प्रयास करने वाले हैं.
यहां होनी है पीएम की रैली
आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पहली रैली गया स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली है. वहीं इसी के साथ पीएम सीमांचल में पूर्णिया में रैली को संबोधित करेंगे. दोपहर 12:45 बजे उनका संबोधन होगा. खास बात यह है कि पीएम पूर्णिया 10 साल बाद चुनावी सभा के लिए पहुंच रहे हैं.
क्या बिहार सीएम भी देंगे साथ
बताया जा रहा है कि इस रैली में पीएम के साथ बिहार सीएम नितीश कुमार शामिल नहीं होने वाले हैं. इसके पीछे कारण है कि उनकी पहले से ही रैली प्रस्तावित है. इसलिए वह पीएम की इस रैली में शामिल नहीं हो सकते है.
यह भी पढ़े: Bihar: ‘लालटेन का युग जा चुका है अब LED का युग है’ -BJP नेता राजनाथ सिंह का RJD पर तंज