बिहार में 46,882 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, सितंबर में होंगे एग्जाम

BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बिहार में शिक्षक बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 46882 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2026 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है.

BPSC TRE 4 Notification 2026 Bihar Teacher Bharti notification
Image Source: Freepik

BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बिहार में शिक्षक बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 46882 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2026 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है. इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में क्या नया है और कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

कुल कितनी शिक्षक भर्ती होगी?

BPSC टीआरई 4 भर्ती यानी बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 46882 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें विभिन्न शैक्षिक स्तरों के लिए शिक्षक पदों की भर्ती की जाएगी. यह भर्ती विभिन्न विभागों और वर्गों के लिए होगी, जिनमें प्राथमिक, मध्य, उच्च और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए शिक्षक शामिल हैं.

कहाँ होंगे पद?

बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के तहत विभिन्न कक्षाओं और विभागों में पद भरे जाएंगे. आइए जानते हैं कि विभिन्न स्तरों और विभागों में कितने पद खाली हैं:

शिक्षा विभाग

  • पहली से 5वीं कक्षा तक: 10,778 पद
  • 6वीं से 8वीं कक्षा तक: 8,583 पद
  • 9वीं से 10वीं कक्षा तक: 9,082 पद
  • 11वीं और 12वीं कक्षा: 16,774 पद

SC-ST कल्याण विभाग

  • पहली से 5वीं कक्षा तक: 239 पद
  • 6वीं से 9वीं कक्षा तक: 316 पद
  • 11वीं और 12वीं कक्षा: 489 पद
  • प्रिंसिपल के पद: 9

अल्पसंख्यक विभाग

  • 9वीं से 10वीं कक्षा तक: 98 पद
  • 11वीं और 12वीं कक्षा: 180 पद
  • प्रिंसिपल के पद: 9

शिक्षक भर्ती परीक्षा कब होगी?

बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के तहत परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 तक होगा. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो बिहार में शिक्षक बनने के लिए तैयार हैं. BPSC ने इस परीक्षा की पूरी रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली है, और अब सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं.

बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में दो अहम बदलाव

38 जिलों की चयन प्रक्रिया

इस बार, उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 38 जिलों में से किसी एक जिले का चयन करना होगा. हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि अगर किसी उम्मीदवार का नाम चयनित जिले से बाहर आता है, तो उसका चयन नहीं किया जाएगा. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आवेदन करते समय जिले का चयन सही तरीके से करें.

पहले करना होगा पेमेंट 

अब बिहार शिक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके बाद ही उन्हें आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिलेगा. पहले इस प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म भरने के बाद शुल्क भुगतान की व्यवस्था थी, लेकिन अब इसे बदलकर पहले भुगतान करने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर के पदों पर वैकेंसी, क्या चाहिए योग्यता?