जून में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल, अक्षय कुमार से होगा राम चरण का मुकाबला, ये फिल्म देगी चुनौती

Box office clash in June: साल 2026 तक आते-आते फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई हैं और इसी रफ्तार से आगे भी कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं.

Box office clash in June Welcome to the Jungle Peddi Lenin
Image Source: Social Media

Box office clash in June: साल 2026 तक आते-आते फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई हैं और इसी रफ्तार से आगे भी कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं. अगर बात करें जून महीने की, तो ये महीना कुछ खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने तीन मेगा बजट फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इस महाक्लैश का इंतजार दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है. तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो तीन फिल्में, जिनके बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है.

पेड्डी

जून में सबसे पहले बात करते हैं साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी की. इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं और इसे एक स्पोर्ट्स ड्रामा थ्रिलर के रूप में पेश किया जा रहा है. फिल्म में राम चरण के साथ विजय सेतुपति, जाह्नवी कपूर और तृषा कृष्णन जैसे बड़े नाम भी नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, खासकर राम चरण के फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदलकर 25 जून कर दिया गया है. ऐसे में यह फिल्म अब जून के आखिरी सप्ताह में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

वेलकम टू द जंगल

अब बात करते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की, जो जून में ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का दर्शकों को पिछले तीन सालों से इंतजार था, लेकिन अब जाकर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े और रवीना टंडन जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे. वेलकम टू द जंगल को लेकर दर्शकों में खासी उम्मीदें हैं, और अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

लेनिन

जून में साउथ सिनेमा से एक और धमाका हो रहा है. लेनिन नामक इस फिल्म में नागार्जुन के बेटे और नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी लीड रोल में नजर आएंगे. अखिल ने अपनी पिछली फिल्म किस्मत में जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था. अब उनकी यह नई फिल्म लेनिन 26 जून को पेड्डी और वेलकम टू द जंगल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस में जबरदस्त क्रेज है और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कौन सी फिल्म होगी बॉक्स ऑफिस की विजेता?

जून 2026 में पेड्डी, वेलकम टू द जंगल और लेनिन के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली है. तीनों फिल्मों के पास अपनी-अपनी खूबियां हैं, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. पेड्डी में राम चरण का दमदार अभिनय है, वहीं वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार का स्टार पावर और एक्शन सीन हैं. दूसरी ओर, लेनिन में अखिल अक्किनेनी का साउथ में बढ़ता स्टारडम है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल होती है.

ये भी पढ़ें: Tumbbad 2 Release Date: ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट कंफर्म, मेकर्स ने डेढ़ साल पहले ही कर दिया ऐलान