Vasundhara Police Station Blast : गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका! 'आतंकी साया'?

Blast at Vasundhara Police Station Ghaziabad A terror shadow

Vasundhara Blast: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए संदिग्ध धमाके ने नया मोड़ ले लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘गाजी 2’ (Ghazi 2) नाम के एक अकाउंट से पोस्ट कर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने इस धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इसी अकाउंट से पहले पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी भी दी गई थी. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अभी इस पोस्ट की सच्चाई की जांच कर रही हैं.