Gyanesh Kumar Bihar Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचने के बाद उन्होंने बिहार के मतदाताओं और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमकर तारीफ की.
निर्वाचन साक्षरता को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार ने बिहार को लोकतंत्र की जननी और पवित्र भूमि बताया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने की ऐतिहासिक और सफल पहल की शुरुआत इसी धरती से हुई.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार में दर्ज मतदान प्रतिशत दुनिया के कई बड़े विकसित देशों में हुए आम चुनावों के मतदान से भी ज्यादा रहा.
ये भी पढ़ें- रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला! 800 से ज्यादा ड्रोन दागे, मिसाइल फैक्ट्री तबाह, 6 की मौत