Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' की शुरुआत में लव गिल और यंग डीएसए के बीच जमकर बहस देखने को मिली. दरअसल, यंग डीएसए लव गिल के साथ मजाक कर रहे थे, लेकिन लव गिल को यह पसंद नहीं आया और वह गुस्सा हो गईं.
आम्रपाली दुबे ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद लव गिल आम्रपाली पर भी नाराज हो गईं. इससे आम्रपाली भी गुस्सा हो जाती हैं. दोनों ही काफी नाराज नजर आती हैं.
माही विज ने छिपाया दूध
वहीं, माही विज दूध छिपाकर रखती हैं, जिसके बाद घर के बाकी सदस्य उन पर नाराज हो जाते हैं. दूसरी तरफ रीति घरवालों को अपना गाना सुनाती हैं. इस दौरान काजी उनके गाने को लेकर मजाक करते हैं.
#AmanGandhi aur #ScoutOP ka task mein ho gaya face-off! 👀
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 29, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/tzVuIOLjuX
राशन टास्क में हुआ जमकर बवाल
इसके बाद बिग बॉस राशन टास्क का ऐलान करते हैं. टास्क शुरू होते ही घर में हंगामा देखने को मिलता है. गार्डन एरिया में राशन के कई पैकेट रखे होते हैं. इस टास्क के साथ कैप्टेंसी की दावेदारी भी जुड़ी होती है. टास्क जोड़ियों में होता है और जीतने वाली जोड़ी कैप्टेंसी की दावेदार बनती है. कंटेस्टेंट्स को जमीन पर रखे राशन के पैकेट उठाकर डिलीवरी करनी होती है. इसी दौरान घरवाले बैग से राशन के पैकेट निकालने लगते हैं.
टास्क के दौरान मैरी कॉम गिरीं
पहले राउंड में लव और रीति का मुकाबला कनिका और मैरी कॉम से होता है. टास्क के दौरान दोनों टीमों के बीच खींचतान और बहस शुरू हो जाती है. सभी लोग कनिका के बैग से राशन के पैकेट निकालने लगते हैं. इसी दौरान हुई झड़प में मैरी कॉम गिर जाती हैं. वहीं, स्काउट और अमन के बीच भी जमकर बहसबाजी होती है. पहले राउंड में लव गिल और रीति जीत जाती हैं.
माही और उदिती बनीं कैप्टेंसी की दावेदार
दूसरे राउंड में माही और उदिती जीत दर्ज करती हैं. आखिर में माही और उदिती टास्क जीतने में कामयाब रहती हैं और दोनों कैप्टेंसी की दावेदार बन जाती हैं. वहीं, इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सिर्फ 50 प्रतिशत राशन ही आया है.
ये भी पढ़ें- कठुआ के CISF कैंप में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जवानों की मौत से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला