Bigg Boss 19: बिग बॉस का घर हमेशा से ड्रामा, झगड़े और भावनाओं का अखाड़ा रहा है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में फरहाना भट्ट ने अपने बर्ताव से ऐसा तूफान खड़ा किया कि अब शो के होस्ट सलमान खान तक का सब्र टूट गया है. फरहाना इस हफ्ते न सिर्फ घरवालों से भिड़ीं, बल्कि उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी विवादित बयान देकर माहौल गरमा दिया. अब वीकेंड का वार में सलमान खान खुद इस पूरे मुद्दे पर उन्हें आईना दिखाते नजर आएंगे.
पूरे हफ्ते फरहाना घर में हर किसी से उलझती रहीं कभी गौरव खन्ना से, तो कभी अमाल मलिक से. किसी पर कमेंट, किसी पर व्यंग्य, और हर झगड़े में अपनी हदें पार करती फरहाना ने दर्शकों को भी चौंका दिया. सोशल मीडिया पर भी उनकी भाषा को लेकर लोगों ने खूब नाराजगी जताई.
सलमान खान का ‘सख्त मोड’ ऑन!
वीकेंड का वार एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान का गुस्सा साफ नजर आता है. सलमान स्टेज पर फरहाना के पूरे हफ्ते के बर्ताव का हिसाब किताब खोलते हैं. वो एक किताब लेकर उनके बोले गए अपशब्दों को एक-एक करके पढ़ते हैं और पूरे घर के सामने फरहाना को सच्चाई का आईना दिखाते हैं.
यहां देखें VIDEO
सलमान कहते हैं,
बी-ग्रेड लोग, गंदी नाली का कीड़ा, गवार... आप नेशनल टेलीविजन पर ये सब बोल रही हैं. टीवी आपके लेवल से बहुत नीचे है? टीवी की औकात नहीं कि आप उस पर नजर आएं? मैं शर्मिंदा हूं. सलमान का ये डायलॉग सुनते ही घर में सन्नाटा छा जाता है. फरहाना के चेहरे पर शिकन और बाकी घरवालों के चेहरों पर हैरानी साफ दिखाई देती है.
“घर के दरवाजे खोलो…”
सलमान सिर्फ डांटने तक नहीं रुके, उन्होंने फरहाना को शो छोड़ने तक की पेशकश कर दी. वो कहते हैं. अगर आपको लगता है कि टीवी आपके लेवल से नीचे है, तो ये घर भी छोटा है. घर के दरवाजे खोलो. ये बिग बॉस के इतिहास में गिने-चुने ऐसे पल हैं जब सलमान खान ने किसी कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर शो से बाहर जाने को कहा हो. आमतौर पर ऐसा कदम तब उठाया जाता है जब कोई कंटेस्टेंट अपनी मर्यादा पूरी तरह तोड़ देता है.
क्या फरहाना छोड़ेंगी शो?
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फरहाना सलमान की बात मानकर घर से बाहर चली जाएंगी या फिर किसी तरह अपनी गलती सुधारने की कोशिश करेंगी. मेकर्स ने प्रोमो यहीं खत्म किया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही प्रोमो रिलीज हुआ, ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #FarhanaBhatt ट्रेंड करने लगा. एक वर्ग सलमान खान के सख्त रुख की तारीफ कर रहा है, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि फरहाना को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए.
बिग बॉस 19 में बढ़ा ड्रामा, अब क्या होगा आगे?
हर सीजन की तरह इस बार भी वीकेंड का वार पूरी तरह सलमान खान के अंदाज़ में धमाकेदार होने वाला है. फरहाना के बर्ताव ने घर के माहौल को हिला दिया है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में उनका भविष्य क्या होता है बाहर का दरवाज़ा या नया मोड़?
यह भी पढ़ें: हनी सिंह का गाना चिल्गम का टीजर रिलीज, जानें क्यों ट्रोल हुई मलायका अरोड़ा?