Odisha: राजनीति में बड़ा उलटफेर, Naveen Patnaik की बढ़ी टेंशन

Odisha News: उड़ीसा में नवीन पटनायक की बीजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है. बीजू जनता दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद देवाशीष सामंत राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

Bharat 24

Odisha News: उड़ीसा में नवीन पटनायक की बीजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है. बीजू जनता दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद देवाशीष सामंत राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनको नवीन पटनायक का करीबी माना जाता था और इस्तीफे के बाद उन्होंने आज बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी नेतृत्व ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी के उड़ीसा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बीते दिन यानी कि कल उन्होंने बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया.

ये भी पढ़ें- डेमोग्राफी बदलाव पर एक्शन में मोदी सरकार, हाई-लेवल कमेटी गठित, अमित शाह ने किया ऐलान