Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब अपने पहले सोमवार को भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और खास बात यह है कि इसके जरिए अक्षय कुमार ने करीब एक दशक बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ दोबारा काम किया है.
शुरुआती तीन दिनों में बेहतरीन कमाई करने के बाद सोमवार को वीकडेज होने की वजह से कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने मजबूत आंकड़े दर्ज किए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है.
चौथे दिन ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
अगर फिल्म की कमाई पर नजर डालें, तो ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू से ही अच्छी शुरुआत की थी.
वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
इस तरह फिल्म की कुल कमाई चार दिनों में लगभग 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो इसे साल की मजबूत ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है.
मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड
‘भूत बंगला’ ने पहले सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक खास उपलब्धि हासिल की है.
इस कलेक्शन के दम पर इसने शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को पीछे छोड़ दिया है और साल 2026 में पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
2026 की फिल्मों के पहले सोमवार के कलेक्शन पर नजर डालें तो—
बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्रेशनेस फैक्टर’ का फायदा
पिछले एक महीने से धुरंधर 2 का दबदबा बना हुआ था, लेकिन ‘भूत बंगला’ ने दर्शकों को एक नया और हल्का-फुल्का मनोरंजन विकल्प दिया है.
फिल्म की हॉरर-कॉमेडी शैली और फैमिली एंटरटेनमेंट का कॉम्बिनेशन दर्शकों को पसंद आ रहा है, जिससे सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.
अक्षय कुमार के लिए खास साबित हो रही फिल्म
कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार की यह फिल्म उनके करियर की बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है.
पहले सोमवार के कलेक्शन के मामले में इसने उनकी पिछली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है—
हालांकि, यह अभी भी सूर्यवंशी (14.51 करोड़) और हाउसफुल 5 (13.15 करोड़) के पहले सोमवार कलेक्शन से पीछे है.
वहीं स्काई फोर्स (8.10 करोड़) के साथ इसकी टक्कर दिलचस्प बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'भूत बंगला' के सामने भी 'धुरंधर 2' का जलवा कायम, क्या टूटेगा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड?