Dhurandhar 2: 'भूत बंगला' के सामने भी 'धुरंधर 2' का जलवा कायम, क्या टूटेगा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड?

'बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है. नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इसका प्रदर्शन दर्शाता है कि फिल्म में अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत मौजूद है.

Dhurandhar 2 continues to dominate Box Office Collection
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2: 'बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है. नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इसका प्रदर्शन दर्शाता है कि फिल्म में अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत मौजूद है. खासकर पांचवें वीकेंड में फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है.

5वें रविवार को कैसा रहा कलेक्शन?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. शुरुआती ट्रेंड के मुताबिक, रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को फिल्म ने करीब 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की. वीकेंड का फायदा फिल्म को मिला और इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी रही.

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज के बाद मुकाबला थोड़ा कड़ा हो गया है. ‘भूत बंगला’ ने रविवार को 21 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर बड़ी छलांग लगाई, जिससे ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर हल्का असर जरूर पड़ा.

कुल कलेक्शन ने किया प्रभावित

फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में लगभग 1115.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1334.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

  • पहले हफ्ते में: 674.17 करोड़ रुपये
  • दूसरे हफ्ते में: 263.65 करोड़ रुपये
  • तीसरे हफ्ते में: 110.60 करोड़ रुपये
  • चौथे हफ्ते में: 54.21 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने शुरुआत में जोरदार कमाई की और बाद के हफ्तों में भी स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा.

क्या ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटेगा?

‘धुरंधर 2’ अब 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है, लेकिन इसे देश की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा. फिलहाल सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड पुष्पा 2: द राइज़ के नाम है, जिसने भारत में 1234.10 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.

हालांकि, ‘धुरंधर 2’ ने बाहुबली 2: द कंक्लूजन के 1030.42 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और अब यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का जलवा, पहले वीकेंड में हुई छप्पड़फाड़ कमाई, टूटे कई रिकॉर्ड