वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर होंगे श्रेयस समेत ये 8 बड़े खिलाड़ी! नई टीम बना रही BCCI, जानें क्या है प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं. इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए टीम इंडिया लगातार वनडे सीरीज खेल रही है.

BCCI new plan These 8 big players including Shreyas will miss the West Indies series
Image Source: ANI

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं. इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए टीम इंडिया लगातार वनडे सीरीज खेल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज खेलनी है.

लेकिन इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में करीब 8 बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे.

एशियन गेम्स के कारण खिलाड़ी रहेंगे बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होनी है. इसी समय एशियन गेम्स का आयोजन भी होगा, जिसकी शुरुआत 24 सितंबर से होगी और यह 1 अक्टूबर तक चलेगा.

बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो भारतीय वनडे टीम का भी हिस्सा हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज सीरीज में खेलने की संभावना कम है.

अय्यर और बुमराह समेत ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

इसके अलावा ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा भी एशियन गेम्स टीम का हिस्सा हैं. ये सभी खिलाड़ी वनडे टीम के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन एशियन गेम्स में भाग लेने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर रह सकते हैं.

BCCI को तैयार करनी होगी नई टीम

इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम मैनेजमेंट को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए नए खिलाड़ियों को मौका देना पड़ सकता है.

यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी काफी अहम होगी. ऐसे में बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों को आजमाने और टीम का बैकअप मजबूत करने पर ध्यान दे सकती है.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI अधिकारी खुद दे दिया जवाब! जानें रिटायरमेंट पर क्या बोले