बरसाना में 25 फरवरी 2026 को आयोजित लठमार होली में आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला. राधा रानी मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने रंगों के इस खास पर्व का भरपूर आनंद उठाया.
पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का रंग घुला हुआ था. वहीं, बम रसिया नगाड़ा पार्टी की जोरदार धुनों ने उत्सव में और भी जोश भर दिया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो उठा.