Khan Sir Bail Hearing : खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने मांगे गार्डों के हथियारों के दस्तावेज

Khan Sir Bail Hearing: पटना कोर्ट में आज खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स की बेल पर सुनवाई होगी. हथियार के लाइसेंस और बिहार में उसकी वैधता से जुड़े दस्तावेज पेश किए जाने के बाद अदालत अपना फैसला सुना सकती है.

Bharat 24

Khan Sir Bail Hearing: खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. उनके साथ-साथ दोनों बॉडीगार्ड्स की बेल अर्जी पर भी फैसला आ सकता है. पिछली सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि बॉडीगार्ड्स के पास मौजूद हथियार का इस्तेमाल दहशत फैलाने के इरादे से किया गया, जबकि बचाव पक्ष का कहना है कि हथियार लाइसेंसी है और उससे जुड़े दस्तावेज पुलिस के पास हैं.

आज जांच अधिकारी (IO) कोर्ट में हथियार से जुड़े दस्तावेज पेश करेंगे, जिसके बाद जमानत पर फैसला आने की उम्मीद है. वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग में इस्तेमाल हुआ हथियार उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी एक बॉडीगार्ड के नाम पर है और उसके लाइसेंस की वैधता तथा बिहार में हथियार लेकर सुरक्षा ड्यूटी करने को लेकर भी सवाल उठे हैं.

ये भी पढ़ें- BJP की नई टीम पर मंथन तेज; अमित शाह और नितिन नवीन के बीच चली लंबी बैठक; जल्द हो सकते हैं बड़े नामों का ऐलान