इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, 9 साल बाद फिर से इतिहास रचने का मौका

Kidambi Srikanth News: भारत के बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत 2016 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने के नौ साल बाद फिर से इस प्रतिष्ठित खिताब के करीब पहुंच चुके हैं. पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथन को कड़ी टक्कर के बाद हराया. 

BADMINTON Kidambi Srikanth reached the finals of Syed Modi International Tournament
Image Source: Social Media

Kidambi Srikanth News: भारत के बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत 2016 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने के नौ साल बाद फिर से इस प्रतिष्ठित खिताब के करीब पहुंच चुके हैं. पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथन को कड़ी टक्कर के बाद हराया. 

मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें श्रीकांत ने तीन सेटों की जंग जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया. उनका स्कोर रहा 21-15, 19-21, 21-13. इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल की दहलीज पर कदम रखा.

सेमीफाइनल मुकाबला: किदांबी बनाम मंजूनाथन

पहले गेम में किदांबी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8-2 की बढ़त बनाई. हालांकि, मंजूनाथन ने खेल में वापसी करते हुए स्कोर को 12-14 तक किया. इसके बावजूद श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम अपने नाम किया. दूसरे गेम में मुकाबला और भी कड़ा रहा. स्कोर 7-7 से बराबरी पर रहने के बाद मंजूनाथ ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाई और उसे 16-9 तक बढ़ाया. लेकिन किदांबी ने लगातार सात अंक लेकर स्कोर को 18-18 किया और मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम में खींचा. तीसरे गेम में श्रीकांत ने पूरी पकड़ बनाई और 21-13 से जीत दर्ज की.

फाइनल में किससे होगी भिड़ंत

किदांबी श्रीकांत का सामना फाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावन और जापान के मिनोरु कोगा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. फाइनल में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल दिखा रहे हैं.

महिला डबल्स में त्रीसा और गायत्री का दबदबा

महिला डबल्स में भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में उन्होंने मलेशिया की जोड़ी ओंग शिन यी और कारमेन टिंग को सीधे गेम में हराया. स्कोर रहा 21-11, 21-15. इस जीत के साथ ही भारतीय जोड़ी ने फाइनल में जापान की आठवीं वरीय जोड़ी काहो ओसावा और माई तनाबे के खिलाफ खिताब बचाने की चुनौती को स्वीकार किया.

तुम्हारा पहला गेम भारतीय जोड़ी ने 8-7 के स्कोर से मजबूत पकड़ बनाई. ब्रेक तक 11-7 की बढ़त के बाद त्रीसा और गायत्री ने गेम पर दबदबा बनाए रखा और विरोधी की दो गल्तियों का फायदा उठाकर पहला गेम अपने नाम किया. दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने बेहतर खेल दिखाया और खेल को रोमांचक बनाए रखा. लेकिन ब्रेक तक 11-10 की मामूली बढ़त बनाने के बाद त्रीसा और गायत्री ने बढ़त को 17-14 तक बढ़ाया और विरोधी की गलती के बाद पांच मैच प्वाइंट हासिल किए. अंततः 21-15 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की.

महिला सिंगल्स और मिश्रित युगल में भारत का अभियान

महिला सिंगल्स में भारत का अभियान सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया. उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा दोनों को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा. उन्नति को तुर्की की नेसलीहान एरिन के खिलाफ 15-21, 10-21 से हार मिली, जबकि तन्वी को जापान की हिना अकेची ने 17-21, 16-21 से हराया.

मिश्रित युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और त्रीसा जॉली की जोड़ी इंडोनेशिया के देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन अनिंद्या वर्दाना के खिलाफ 17-21, 19-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

यह भी पढे़ं- गोरखपुर में होगा खिचड़ी मेले का आयोजन, सीएम योगी ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश