इसी साल पृथ्वी पर आएंगे एलियन! क्या सच होगी बाबा वेंगा और लिविंग नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी?

नेत्रहीन बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 1996 में अपने निधन से पहले यह भविष्यवाणी की थी कि 2025 में पृथ्वी पर कोई ‘प्रमुख खेल आयोजन’ के दौरान मानवता और एलियंस के बीच संपर्क होगा.

baba vanga living nostradamus prediction 2025 for alien
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Internet

Baba Vanga Prediction: साल 2025 हमारे लिए एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आ सकता है, यदि हम बाबा वेंगा और अथास सालोमे की भविष्यवाणियां सच हुईं. दोनों ही भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि 2025 वह वर्ष होगा, जब मनुष्य पृथ्वी पर एलियंस से संपर्क करेंगे. इनकी भविष्यवाणियों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है, और दुनिया भर में इस बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

बाबा वेंगा की एलियंस से जुड़ी भविष्यवाणी

नेत्रहीन बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 1996 में अपने निधन से पहले यह भविष्यवाणी की थी कि 2025 में पृथ्वी पर कोई ‘प्रमुख खेल आयोजन’ के दौरान मानवता और एलियंस के बीच संपर्क होगा. उनके अनुसार, महिला यूरो फाइनल, महिला रग्बी विश्व कप या फॉर्मूला 1 रेस जैसे आयोजनों के दौरान यह संपर्क स्थापित हो सकता है. उनका यह दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे पूर्व में कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी कर चुके हैं, जैसे कि कोरोनावायरस महामारी, माइक्रोसॉफ्ट का वैश्विक संकट और 9/11 के हमले.

अथास सालोमे का दावा

ब्राजील के अथास सालोमे, जो आजकल के नास्त्रेदमस माने जाते हैं, भी इस भविष्यवाणी में शामिल हैं. सालोमे का कहना है कि आने वाले समय में जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से हम एलियंस के जीवन के प्रमाण को खोज पाएंगे. उनका मानना है कि यह खोज मानवता के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, जब हम दूसरे ग्रहों पर जीवन की पुष्टि करेंगे. साथ ही, उनका यह भी कहना है कि अमेरिका अपनी यूएफओ फाइल्स को सार्वजनिक कर सकता है, जिससे एलियंस से जुड़ी सच्चाइयों का खुलासा हो सकता है.

क्या है 2025 में होने वाली अन्य घटनाएं?

बाबा वेंगा ने केवल एलियंस से जुड़े घटनाक्रम का भविष्यवाणी नहीं की है, बल्कि 2025 के लिए उन्होंने कई अन्य विनाशकारी घटनाओं की भी भविष्यवाणी की है. उनके अनुसार, इस साल दुनिया में भूकंप आएंगे, यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध छिड़ेगा और कई निष्क्रिय ज्वालामुखी अचानक विस्फोट कर सकते हैं. उन्होंने खास तौर पर अमेरिका के पश्चिमी तट पर भूकंप की संभावना जताई है, जो बड़ी तबाही का कारण बन सकता है.

तकनीकी संकट की भविष्यवाणी

अथास सालोमे ने अपनी भविष्यवाणी में एक और महत्वपूर्ण बात कही है. उनका कहना है कि 2025 वह साल होगा, जब मानवता तकनीक पर अपना नियंत्रण खो देगी. तकनीकी विकास और नवाचारों के बावजूद, आने वाला साल मानवता के लिए कई अभूतपूर्व चुनौतियाँ लेकर आ सकता है. उनका कहना है कि यह समय क्रांतिकारी नवाचारों का होगा, लेकिन साथ ही यह हमें कठिन समस्याओं का सामना भी कराएगा.

हालाँकि, इन भविष्यवाणियों को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं. कुछ लोग इसे महज संयोग मानते हैं, जबकि कुछ मानते हैं कि यह भविष्यवक्ताओं का चमत्कारी अंदाज हो सकता है. बाबा वेंगा और अथास सालोमे के पूर्व में सही साबित हुए कई दावों को देखकर लोग इनकी भविष्यवाणियों को गंभीरता से ले रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन्हें सिर्फ इत्तेफाक मानने वाले भी हैं.

ये भी पढ़ें: इजराइल और सीरिया की रार, सच हुई बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी; क्या होगा विश्व युुद्ध?