Azam Khan Release News: 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं आजम खान, आज होगी रिहाई

Azam Khan will be released from jail today after 23 months

सीतापुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को करीब 23 महीने बाद जेल से रिहाई मिलने जा रही है. यह रिहाई सिर्फ कानूनी मोर्चे पर नहीं, बल्कि सियासी मोर्चे पर भी नए समीकरणों का संकेत देती दिख रही है.