अयोध्या, न्यूज डेस्क: अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. दिन मंदिर में रामलला की मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा. फिर रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. इस समारोह में पीएम मोदी (PM Modi), आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी समेत देश के 7000 नामी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. ट्रस्ट के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी आयोजन में शामिल होंगे.
क्रिकेटर, बिजनेसमैन भी आमंत्रित
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Ramlala Pran Pratishtha Program) के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सचिन तेंदुलकर, विराट से लेकर उद्योगपति मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडाणी तक को न्योता दिया गया है.साथ ही फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन भी इस कार्यक्रम में नजर आएंगे. बता दें कि ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर का निर्माण कार्य निरंतर गति से चल रहा है. जिसकी तैयारियों का सीएम योगी आदित्यनाथ भी खुद जायजा लेते रहते हैं. वहीं एक दिन पहले रामनगरी को भव्य बनाने के लिए रामायण काल के चिन्हों को लगाया गया.
संतों, पत्रकारों और वैज्ञानिकों को आमंत्रण
ट्रस्ट ने देशभर से 4000 संतों 3000 वीवीआईपी सहित 7,000 लोगों को आमंत्रण भेजा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 1992 आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 50 कारसेवक परिवारों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा न्यायाधीशों, वैज्ञानिकों, लेखकों, शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों और कवियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया हैं. वहीं, उन पत्रकारों को भी न्यौता भेजा गया है जिन्होंने रिपोर्टिंग के माध्यम से हमारे राम मंदिर आंदोलन का समर्थन किया था.