'Avengers: Doomsday' का ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ने लौटे कई बड़े सुपरहीरो, देखें VIDEO

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Avengers: Doomsday' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कई पुराने और नए सुपरहीरो एक साथ नजर आ रहे हैं. इस बार सभी का मुकाबला खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम से होगा.

Avengers: Doomsday trailer released several major superheroes return to face Doctor Doom watch the video
Image Source: Social Media

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Avengers: Doomsday' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कई पुराने और नए सुपरहीरो एक साथ नजर आ रहे हैं. इस बार सभी का मुकाबला खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम से होगा.

दुनिया को बचाने के लिए साथ आए हीरो

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दुनिया बड़े खतरे में है. ऐसे में कई सुपरहीरो एकजुट होकर लड़ाई की तैयारी करते हैं. थोर, यानी क्रिस हेम्सवर्थ, टीम को एकजुट करते हुए कहते हैं कि अगर सभी साथ नहीं आए, तो अब तक की सारी कुर्बानियां बेकार हो जाएंगी. वह सभी से पुराने मतभेद भुलाकर एक साथ लड़ने की अपील करते हैं.

थोर और पुराने साथी की मुलाकात

करीब 2 मिनट 26 सेकंड लंबे इस ट्रेलर के आखिर में एक खास सीन देखने को मिलता है. यहां थोर की मुलाकात उनके पुराने दोस्त स्टीव रोजर्स से होती है. ट्रेलर में थोर की डॉक्टर डूम के साथ टक्कर की भी छोटी सी झलक दिखाई गई है.

कई पुराने किरदारों की वापसी

फिल्म में फैंटास्टिक फोर, एंट-मैन, येलेना, वकांडा के किरदार और एक्स-मेन के कई पुराने चेहरे भी नजर आएंगे. यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

'Avengers: Doomsday' 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं.

2028 में आएगी अगली फिल्म

मार्वल ने यह भी संकेत दिया है कि 'Doomsday' की कहानी आगे 'Secret Wars' में जारी रहेगी. इस फिल्म के 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- सिक्किम में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद निर्माणाधीन टनल में फंसे 27 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी