एक्शन से लेकर हॉरर तक... अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश! रिलीज होंगी 12 बड़ी फिल्में

August Releases 2026: जून और जुलाई का महीना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अपेक्षाकृत शांत रहा, लेकिन अब अगस्त दर्शकों के लिए जबरदस्त सिनेमाई उत्साह लेकर आ रहा है. इस महीने बड़े पर्दे पर ऐसी फिल्मों की कतार लगने वाली है, जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था.

august-2026-most-awaited-movie-releases-complete-theatrical-release-guide
Image Source: Social Media

August Releases 2026: जून और जुलाई का महीना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अपेक्षाकृत शांत रहा, लेकिन अब अगस्त दर्शकों के लिए जबरदस्त सिनेमाई उत्साह लेकर आ रहा है. इस महीने बड़े पर्दे पर ऐसी फिल्मों की कतार लगने वाली है, जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. रोमांटिक एक्शन, पीरियड ड्रामा, बायोपिक, फैमिली ड्रामा, मिस्ट्री, सुपरनैचुरल हॉरर और थ्रिलर जैसी लगभग हर शैली की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.

7 अगस्त से शुरू होने वाला यह सिलसिला 28 अगस्त तक जारी रहेगा. इस दौरान कई बड़े सितारे अपनी नई फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने होंगे, वहीं कुछ चर्चित फ्रेंचाइजी भी वापसी कर रही हैं. इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से लेकर यश की 'टॉक्सिक' और नानी की 'द पैराडाइज' तक, अगस्त का कैलेंडर मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है.

DC

निर्देशक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके लोकेश कनगराज अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. 'DC' उनकी पहली फिल्म है, जिसकी कहानी देवदास उपन्यास से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में देवदास और चंद्रा की कहानी को एक खतरनाक और एक्शन से भरपूर दुनिया में नए अंदाज में पेश किया गया है.

  • जॉनर: रोमांटिक एक्शन
  • रिलीज डेट: 7 अगस्त
  • स्टार कास्ट: लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी, संजना कृष्णमूर्ति

G.D.N

आर माधवन की यह फिल्म भारत के महान वैज्ञानिक और आविष्कारक गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू के जीवन पर आधारित है, जिन्हें 'भारत का एडिसन' भी कहा जाता है. फिल्म उनके संघर्ष, नवाचार और विरोधी परिस्थितियों से लड़ने की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी.

  • जॉनर: बायोग्राफिकल ड्रामा
  • रिलीज डेट: 7 अगस्त
  • स्टार कास्ट: आर माधवन, सत्यराज, जयराम, प्रियामणि

Ohh My Dog

पंकज त्रिपाठी की यह इमोशनल एडवेंचर ड्रामा इंसानों और कुत्तों के बीच गहरे रिश्ते, विश्वास और संघर्ष की कहानी कहती है. फिल्म में भावनाओं के साथ रोमांच का भी तड़का देखने को मिलेगा.

  • जॉनर: एडवेंचर ड्रामा
  • रिलीज डेट: 7 अगस्त
  • स्टार कास्ट: पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, माही राय

आवारापन 2

करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी अपनी लोकप्रिय फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं. फिल्म में एक बार फिर शिवम का किरदार अपराध, प्रेम और आत्मबलिदान के सफर से गुजरता नजर आएगा.

  • जॉनर: एक्शन रोमांस
  • रिलीज डेट: 14 अगस्त
  • स्टार कास्ट: इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, सलिल आचार्य, शबाना आजमी

बंटवारा 1947

भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी पर आधारित यह फिल्म बिछड़े परिवारों, संघर्ष और उस दौर के दर्दनाक हालात को बड़े पर्दे पर दिखाएगी. सनी देओल की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

  • जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा
  • रिलीज डेट: 14 अगस्त
  • स्टार कास्ट: सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी

अगाधा

हॉरर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए 'अगाधा' एक खास विकल्प हो सकती है. फिल्म रहस्यमयी मौतों और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है.

  • जॉनर: मिस्ट्री सुपरनैचुरल थ्रिलर
  • रिलीज डेट: 14 अगस्त
  • स्टार कास्ट: कामाक्षी भास्करला, उल्का गुप्ता, श्रवण रेड्डी

Vishwanath And Sons

यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय शूटर की जिंदगी और उसके बदलते नजरिए को दिखाया गया है. फिल्म रिश्तों और जीवन के नए अर्थ तलाशने की कहानी पेश करती है.

  • जॉनर: फैमिली ड्रामा
  • रिलीज डेट: 14 अगस्त
  • स्टार कास्ट: सूर्या, ममिता बैजू, राधिका सरतकुमार

I'm Game

एक ऐसे जुआरी की कहानी जो अपनी किस्मत पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है, लेकिन अचानक ऐसी घटनाओं में फंस जाता है जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देती हैं.

  • जॉनर: फैंटेसी थ्रिलर
  • रिलीज डेट: 20 अगस्त
  • स्टार कास्ट: दुलकर सलमान

The Paradise

नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें जनजातीय भेदभाव, सामाजिक असमानता और नागरिक अधिकारों की लड़ाई को दमदार अंदाज में दिखाया गया है.

  • जॉनर: एक्शन थ्रिलर
  • रिलीज डेट: 21 अगस्त
  • स्टार कास्ट: नानी, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू

Insidious: Out of The Further

हॉलीवुड की लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी 'इंसिडियस' की यह नई कड़ी दर्शकों को एक बार फिर डर और रहस्य की दुनिया में ले जाएगी. फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाती है जो बुरी आत्माओं के चंगुल में फंस जाती है.

  • जॉनर: सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर
  • रिलीज डेट: 21 अगस्त
  • स्टार कास्ट: लिन शेय, अमेलिया ईव

Toxic

'केजीएफ' के बाद यश एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे. फिल्म में उनका किरदार गोवा के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा करने की कोशिश करता है, लेकिन सत्ता और अपराध की इस लड़ाई की कीमत उसे भारी चुकानी पड़ती है.

  • जॉनर: एक्शन थ्रिलर
  • रिलीज डेट: 26 अगस्त
  • स्टार कास्ट: यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी

Eetha

मराठी लोककला तमाशा और लावणी की प्रसिद्ध कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित यह फिल्म उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारेगी.

  • जॉनर: बायोग्राफिकल ड्रामा
  • रिलीज डेट: 28 अगस्त
  • स्टार कास्ट: श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग