Dhurandhar 2 Censor Certificate: सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी, एक्शन से भरपूर होगी 3 घंटे 55 मिनट की धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Censor Certificate: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है.

Dhurandhar 2 Censor Certificate gives approval 3 hours 55 minutes will be full of action bloodshed
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Censor Certificate: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. फिल्म को दुनियाभर में एक साथ रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू भी रखे गए हैं, जिनके लिए एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है.

फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. आयरिश फिल्म क्लासिफिकेशन ऑफिस (Irish Film Classification Office) ने ‘धुरंधर 2’ को 18 रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि यह फिल्म सिर्फ वयस्क दर्शकों के लिए है.

बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, तेज हिंसा, अश्लील भाषा और हल्की न्यूडिटी दिखाई गई है. बता दें कि ‘धुरंधर’ के पहले भाग को भी ए सर्टिफिकेट मिला था, जो पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था.

पहले पार्ट से ज्यादा लंबी होगी फिल्म

काफी समय से फिल्म के रनटाइम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. अब सेंसर सर्टिफिकेशन के बाद यह साफ हो गया है कि ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम करीब 235 मिनट यानी लगभग 3 घंटे 55 मिनट है.

इस तरह यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी लंबी होने वाली है. ‘धुरंधर’ का पहला भाग करीब 214 मिनट का था, जबकि दूसरा भाग लगभग 30 मिनट ज्यादा लंबा बताया जा रहा है.

एडवांस बुकिंग में ही किया बड़ा कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ को बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में से एक माना जा रहा है. फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

वहीं दूसरे भाग ने रिलीज से पहले ही कमाई शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. अभी रिलीज में कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

फिल्म में दिखेंगे ये बड़े सितारे

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जन और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. मल्टीस्टार कास्ट और बड़े बजट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से निकलेंगे भारत के सभी जहाज, नौसेना ने संभाली कमान! नहीं होगी तेल और LPG की कमी