पीएम मोदी ने पूरे किए 12 साल, तो इटली से आया खास संदेश, जानें PM मेलोनी ने क्या कहा

PM Meloni On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं.

As PM Modi completes 12 years a special message arrives from Italy PM Meloni said
Image Source: Social Media

PM Meloni On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं.

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उनके लंबे राजनीतिक सफर की सराहना की. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं.

मेलोनी ने दी खास शुभकामनाएं

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने संदेश में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई. उन्होंने कहा कि हाल ही में रोम में हुई मुलाकात बेहद सकारात्मक रही और भारत-इटली संबंधों को नई दिशा देने वाली साबित हुई. मेलोनी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी भविष्य में नए अवसर पैदा करेगी और दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

4399 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4399 दिन पूरे कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

मोदी ने पहली बार साल 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2019 में दोबारा जनादेश मिला और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. इस तरह वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं.

दुनियाभर से मिल रही हैं शुभकामनाएं

इस उपलब्धि के बाद कई देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं. मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. साथ ही मालदीव ने भारत के साथ अपने सहयोग और संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा भी जताई.

भारत-इटली संबंधों की भी हुई चर्चा

हाल के महीनों में भारत और इटली के रिश्तों में भी मजबूती देखने को मिली है. दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा में रही हैं. अब मोदी की इस नई उपलब्धि पर मेलोनी का बधाई संदेश एक बार फिर दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री को चर्चा में ले आया है.

ये भी पढ़ें- 12 Years of Narendra Modi: मोदी सरकार के 12 साल, केंद्रीय मंत्रियों ने गिनाई उपलब्धिां