नई दिल्ली/मुंबई, एंटरनेटमेंट डेस्क: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. सदी के महानायक का रुतबा हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को अनफॉलो कर दिया है. इस खबर के सामने आते ही दोनों के प्रशंसकों ने तमाम तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन द्वारा अपनी ही बहू को सोशल मीडिया पर अनफॉलो (Amitabh Unfollow Aishwarya Rai On Instagram) करने की वजह जानने के लिए फैंस के बीच तेज बहस छिड़ गई है. वहीं, इस पूरे मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय की ओर से को प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है.
कहीं प्रतीक्षा बंगला विवाद की वजह तो नहीं?
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने अपना बंगला प्रतीक्षा बेटी श्वेता नंदा बच्चन को गिफ्ट कर दिया था. इसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है. इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर दी थी कि उन्होंने अपना बंगला प्रतीक्षा बेटी श्वेता नंदा बच्चन के नाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि इसको लेकर ऐश्वर्या राय खफा हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी विवाद के बाद अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय को इंस्ट्राग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों निजी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति के प्रस्तोता हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. वह करीब-करीब हर साल 11 नवंबर को अपना जन्म दिन कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर ही मनाते हैं. इसी कड़ी में इस बार भी उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया और कई पुरानी यादें भी साझा की. यहां तक कि वह सेट पर काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखें तक भर आईं.
इंस्टाग्राम पर Big B के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स
यह जानकारी भी दे दें कि अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम हैंडल पर 36.3 मिलियन फॉलोअर्स है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम इसमें नहीं है. यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन ने कभी भी ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम पर फॉलो ही नहीं किया था, तो अनफॉलो करने का सवाल ही नहीं बनता है. वहीं, कुछ फैंस का मानना है कि बच्चन फैमिली में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, हो सकता है कि प्रतीक्षा बंगला ननद श्वेता नंदा के नाम करने से ऐश्वर्या राय नाराज हों.