उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों पर तीखा जवाब दिया. अमित शाह ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसे चुनाव में गड़बड़ी को लेकर सवाल हैं, तो संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि BJP हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है और संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस पर चर्चा की जा सकती है.