Ambedkar Jayanti:'अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं' PM Modi और CM Yogi का बड़ा संदेश

Ambedkar Jayanti: भारत के संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरा देश नतमस्तक उनके सामने रहा उस शिल्पकार के आगे जिसने समता मूलक समाज को सपना दिखाया और समता मूलक समाज का सपना देखा था उसे कैसे उसका निर्माण हो यह सपना भी लोगों के अंदर उन्होंने जगाई थी.

Bharat 24

Ambedkar Jayanti: भारत के संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरा देश नतमस्तक उनके सामने रहा उस शिल्पकार के आगे जिसने समता मूलक समाज को सपना दिखाया और समता मूलक समाज का सपना देखा था उसे कैसे उसका निर्माण हो यह सपना यलक भी लोगों के अंदर उन्होंने जगाई थी. संविधान एक ऐसा दस्तावेज जिसके आधार पर हर लोकतांत्रिक देश की नींव खड़ी होती है. आज उसी संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब की जयंती है. एक ऐसा दिन जो सिर्फ स्मरण का नहीं बल्कि उनके विचारों को फिर से जीने का अवसर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बाबा साहेब को अपने विचारों और नीतियों की प्रेरणा का आधार मानते हैं. और यही वजह है कि आज का दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं बल्कि उस दृष्टि को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है जिसने भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय के मजबूत स्तंभों पर खड़ा किया और इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भी उन्हें नमन किया गया.

ये भी पढ़ें- वैश्विक अशांति के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था का दबदबा कायम, IMF ने बताई इंडिया की ग्रोथ रेट