शकीरा के इंडिया टूर का दिख रहा गजब का क्रेज, टिकट को लेकर जमकर हो रही मारामारी; इस शहर के लिए खुशखबरी

Shakira India Tour: कोलंबियाई ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं. अप्रैल में होने वाले उनके इंडिया टूर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Amazing craze is visible for Shakira India tour there is fierce fighting over tickets
Image Source: Social Media

Shakira India Tour: कोलंबियाई ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं. अप्रैल में होने वाले उनके इंडिया टूर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कॉन्सर्ट की घोषणा के बाद से ही टिकटों की भारी मांग है और कई टिकटों की कीमतें 35 हजार रुपये तक पहुंच चुकी हैं.

फैंस की बढ़ती मांग को देखते हुए सिंगर ने अपने मुंबई शेड्यूल में एक अतिरिक्त शो जोड़ दिया है. अब मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 10 अप्रैल के साथ-साथ 11 अप्रैल को भी उनका कॉन्सर्ट आयोजित होगा. इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली में भी उनका शो रखा गया है.

अतिरिक्त शो के टिकटों की जानकारी

11 अप्रैल को होने वाले नए कॉन्सर्ट की जानकारी तब सामने आई जब District by Zomato ऐप पर इसका नया लिस्टिंग दिखाई दिया. हालांकि अभी इस अतिरिक्त शो के टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है और आयोजकों ने बुकिंग की तारीख का आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया है. बताया जा रहा है कि भारी मांग को देखते हुए ही यह नया शो जोड़ा गया है.

भारत में होंगे तीन बड़े शो

अब इंडिया टूर के तहत शकीरा भारत में कुल तीन कॉन्सर्ट करेंगी, दो मुंबई में और एक दिल्ली में. मुंबई में 10 और 11 अप्रैल को शो होंगे, जबकि 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वह परफॉर्म करेंगी.

इन कॉन्सर्ट्स के टिकट सबसे पहले 1 मार्च को District by Zomato ऐप के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए थे. मुंबई शो के टिकटों की कीमत लगभग 6,000 रुपये से शुरू होकर प्रीमियम पैकेज के लिए करीब 32,000 रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें- Iran Israel War: रूस से टैंकर भर-भरकर तेल खरीदेगा भारत, मिडिल ईस्ट जंग के बीच मिला दोस्त का साथ!