बंगाल के बर्धमान से जैश का आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ बड़ी प्लानिंग फेल

Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कथित हत्या की साजिश का मामला सामने आया है. राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बर्धमान जिले से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Alleged plot to assassinate West Bengal Suvendu Adhikari foiled suspect arrested in Bardhaman
Image Source: ANI/ File

Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कथित हत्या की साजिश का मामला सामने आया है. राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बर्धमान जिले से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क से है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

किराए के फ्लैट में छिपकर रह रहा था

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी बर्धमान के एक किराए के फ्लैट में पिछले दो-तीन महीनों से रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसके साथ उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे भी वहीं रहते थे. एसटीएफ ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

मुख्यमंत्री से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा

एसटीएफ का कहना है कि आरोपी के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और वीआईपी दौरों से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही थी. हालांकि, जांच अभी जारी है और एजेंसियां सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही हैं.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियां

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से कुछ और अहम जानकारियां भी मिली हैं. जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल इन जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है. एसटीएफ और राज्य पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

ये भी पढ़ें- 'पापा की वर्दी खून से सनी थी', दिल्ली पुलिस के परिवार वालों का छलका दर्द, बोले- हमें भी न्याय का हक